Javascript required
Skip to content Skip to sidebar Skip to footer

How to Make Cheese Macaroni at Home in Hindi

मैकरोनी और वो भी चीज़ से भरपूर सुनते ही मुंह में पानी आ रहा है ना। आपको अगर मैकरोनी खाना पसंद है तो आप अब इसे अपने घर पर आसानी से बना सकती हैं। चीज़ मैकरोनी की ये रेसिपी बहुत ही आसान है। घर में बच्चें हो या फिर आप खुद मैकरोनी के नाम से थोड़ी भूख तो कभी भी लग ही जाती है। अगर आपका खाना खाने का मन नहीं कर रहा और आप अपने स्वाद को अच्छा करने के लिए कुछ खाना चाहती हैं तो ऐसे में चीज़ मैकरोनी का स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा। आज हम नेशनल चीज डे के मौके पर आपके साथ चीज मैकरोनी की आसान रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं।

घर पर cheese macaroni बनाने के लिए आपको सिर्फ 15 मिनट का समय ही लगेगा लेकिन इसे बनाने के लिए आपको क्या सामान चाहिए और इसे बनाने का सही तरीका क्या है ये आपको पता होना चाहिए तभी आप अच्छे ये ये डिश अपने घर पर बना पाएंगी। पास्ता को आप जिस तरह से घर पर बना सकती हैं उसी तरह से आप इसे भी आसानी से घर पर बना लेंगी।

raw macaroni recipe inside

Image Courtesy: Pxhere.com

Cheese macaroni बनाने की सामग्री

  • मैकरोनी- 2 कप
  • प्याज- 1
  • शिमला मिर्च 1
  • अदरक- 1 इंच का टुकड़ा बारीक कटा हुआ
  • मक्खन- 2 चम्मच
  • चीज़ क्यूब्स- 4
  • white sauce- 2 कप
  • हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई या स्वादानुसार
  • सफेद मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
  • मैदा- 2 छोटे चम्मच
  • दूध- 2 कप
  • नमक- स्वादानुसार

इसे जरूर पढ़ें: इंडियन मसाला पास्ता बनाने की रेसिपी जानिए

Cheese macaroni recipe inside

Cheese macaroni बनाने की विधि

  • घर पर चीज़ मैकरोनी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन लें और उसे गैस पर गर्म करने के लिए रख दें।
  • अब आप इस पैन में मक्खन डालकर इसे गरम करें।
  • अब इस गर्म मक्खन में आप मैदा डालकर इसे 1-2 मिनट तक धीमी आंच पर पैन में भूनें।
  • मैदा भूनने के बाद आप इसमें दूध डालें और इसे लगातार हिलाते रहें नहीं तो मैदा की गांठ बन जाएगी और दूध को धीमी आंच पर गैस पर तब तक पकाएं जब तक ये गाढ़ा ना हो जाए। दूध के गाढ़ा होने के बाद आप इसमें 3 चीज़ क्यूब्स कद्दूकस करके डालें।
  • चीज़ जैसे इस मिश्रण में डलने के बाद पिघलने लगे आप इसमें बाकी की सारी सामग्री मैकरोनी, बारीक लंबा कटा हुआ प्याज, शिमला मिर्च इसमें डाल दें।
  • इसी मिश्रण में आप बारीक कटी हरी मिर्च, नमक, बारीक कटा हुआ अदरक या कद्दूकस किया हुआ अदरक, सब डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

Recommended Video

Cheese macaroni recipe inside

  • अब आप इसे धीमी आंच पर 2-3 मिनट के लिए पकाएं। और फिर आप इसे गैस से नीचे उतार लें।
  • अब आप एक माइक्रोवेव वाला बर्तन लें और उसमें तेल लगाकर उसे अंदर से चिकना कर लें फिर आप इसमें पैन वाला सारा मिश्रण डाल दें।
  • अब 4 चीज़ क्यूब्स में से जो एक cheese cube बचा है उसे कद्दूकस करके इस मिश्रण के ऊपर डाल दें।
  • फिर इस बर्तन को आप माइक्रोवेव 3-5 मिनट के लिए रख दें।

इसे जरूर पढ़ें: #WorldPastaDay पर जानिए पास्ता में क्या है खास

चीज़ मैकरोनी तैयार है। इसकी खूशबू से ही आपका दिल ललचा जाएगा और इसे खाने के लिए आपका मन ललचा जाएगा।

Tips: चीज मैकरोनी को आप white sauce के साथ सर्व करें। इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाएगा।

How to Make Cheese Macaroni at Home in Hindi

Source: https://www.herzindagi.com/hindi/recipe-tips/easy-cheese-macaroni-recipe-article-18661